फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम

Tue, 04 Jul 2023 04:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

बरसात के मौसम में जीव-जंतु अब खुद को भीगने से बचाने के लिए लोगों के घरों में आसरा ढूंढ रहे हैं। बारिश के इन दिनों में लोगों के घरों में सांप निकल आते हैं। कई जगह मगरमच्छ के निकलने की भी खबरें आती हैं, लेकिन आगरा में कुछ और ही हुआ...
 
विज्ञापन
Monitor Lizard (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के होश तब उड़ गए, जब घर में चार फीट की छिपकली को घूमते देखा। चार फीट लंबी छिपकली को देखकर घरवाले घबरा गए। पूरे मोहल्ले में हल्ला मचा तो दहशत फैल गई। इतनी बड़ी छिपकली को देखकर परिवार ने आनन-फानन में रेस्क्यू के लिए वाइल्ड लाइफ एसओएस को बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जंगली छिपकली को  रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन

monitor lizard - फोटो : wild life sos
आगरा के सिकंदरा बोदला रोड पर कारगिल चौराहे के पास बालेश्वर नगर कॉलोनी में रहने वाले पंकज शर्मा घर के अंदर बैठे थे तभी उनकी नजर दरवाजे पर गई देखा तो सामने से विशालकाय जंगली छिपकली घर के अंदर आ रही थी। जिसे देखकर उनकी चीख निकल गई।

डरते-डरते वो कमरे से बाहर आए और उन्होने सभी सदस्यों को भी बाहर बुला लिया। तब तक जंगली छिपकली दरवाजे से लगी जाली से चिपक कर बैठ गई। शोर-शराबा सुनकर कॉलोनीवासी भी इकट्ठे हो गए। सबने मिलकर जंगली छिपकली को निकालने के लिए खूब प्रयास किए मगर वह टस से मस न हुई। 
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ एसओएस ने पकड़ी

सारी कोशिश बेकार जान पर वाइल्ड लाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम को कॉल किया गया। थोड़ी ही देर में वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सदस्य हातम सिंह, जंगली छिपकली को पकड़कर अपने साथ कीठम ले गए। इसके बाद ही कॉलोनीवासियों ने चैन की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें