फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा...फिर करंट लगाया, ऐसी यातनाएं दी गईं; कांप जाएगा कलेजा

Sat, 22 Mar 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ हैवानियत की हदों को पार कर दिया। पहले उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। केस होने पर समझौता कर वापस ले आए। आरोप है कि इसके बाद पति ने करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  फर्जी डिग्रियों का रेट: BA-BSC के 25 हजार और MBA के लिए 1.80 लाख...एक महीने में इन छह विवि की डिग्री तैयार की


 

2019 में हुई थी शादी
सिकंदरपुर, दयालबाग निवासी पूजा ने केस दर्ज कराया। बताया कि शादी 8 मार्च 2019 को कृष्णा के साथ हुई थी। ससुराल आने पर पति व अन्य अतिरिक्त दहेज में रुपयों की मांग करने लगे। नहीं देने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया। केस होने पर समाज के लोगों के सामने समझौता कर वापस ससुराल ले आए।

ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार


 
विज्ञापन

पति ने लगाया करंट
कुछ दिनों बाद फिर से पति मारपीट करने लगा। बाद में पता चला कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध है। विरोध किया तो फिर से दहेज मांगने लगे। बुधवार सुबह पति व अन्य ने मिलकर पिटाई की। बाद में जाने से मारने की नीयत से पति ने करंट लगा दिया। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  चाय का खोखा और करोड़ों का लेन-देन: शख्स के खाते का स्टेटमेंट देख चकराया बैंक मैनेजर, सामने आया चौंकाने वाला सच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें