पत्नी को तलाशते हुए प्रेमी के घर पहुंचे पति का ऐसा हाल होगा, सोच भी नहीं सकते हैं। पति के पेट में चाकू से वार किए गए। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को बुलाने पहुंचे पति को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के प्रेमी और भाई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रोशन मोहल्ला निवासी अजहर के भाई ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि भाई की चार साल पहले शादी हुई थी। लगभग आठ माह पहले भाभी घर से चली गई थीं। 18 जून को अजहर को मालूम चला कि उनकी पत्नी रशीद निवासी नई बस्ती के साथ रह रही है। वह पत्नी को लेने रशीद के घर गए।
भाभी ने घर आने से मना कर दिया। रशीद व पत्नी के भाई ने अजहर से मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से अजहर के पेट में चाकू घोंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी के प्रेमी रशीद और अब्दुल हक को गिरफ्तार किया गया है।