फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वो मायके क्या गई...घर लौटी तो लुट गया था सबकुछ, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 21 Jun 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मायके से लौटी महिला के उस समय होश उड़ गए, जब पता चला कि उसके घर पर किसी और ने कब्जा कर लिया है। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी से एक महिला बच्चों केे साथ मायके गई। लौटकर आई तो घर में अन्य लोग बैठे थे। उन्होंने ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया था। अदालत के आदेश पर सिकंदरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आवास विकास सेक्टर-16 निवासी कमलेश ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि पिछले महीने बच्चों को लेकर मायके गई थीं। 25 मई को लौटकर घर आईं तो देखा घर के अंदर ताला तोड़कर पवन कुमार, उसकी पत्नी गंगा देवी उसके बेटे सोनू, शिवम, बेटियां गीता, कृष्णा और मुस्कान बैठी थीं।

उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने घर में रखा सामान भी बेच दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो अदालत की शरण लेनी पड़ी। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें