ग सात माह बाद युवक की हत्या का राजफाश किया है। युवक की पत्नी ही कातिल निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे पति की बुरी आदतें और संपत्ति का खुर्द-बुर्द करना रहा। पत्नी ने स्वीकार किया कि गला दबाकर उसने पति की हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हरेंद्र उर्फ हरेंद्रवीर निवासी नगला बबूल थाना कासगंज की पिछले वर्ष 17 अक्तूबर को मौत हो गई थी। पत्नी क्षमा ने देवर रमाकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की तो स्पष्ट हुआ कि पत्नी ही पति की कातिल है। घटना के बाद से वह इधर-उधर रह रही थी। शनिवार को क्षमा गांव में आई। सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में पूछताछ की गई तो घटनाक्रम सामने आया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया है।