फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश के साथ सोती रही पत्नी: सुबह पति की हालत देख कांप गई रूह, गले पर नाखून के निशान और पड़ा था दुपट्टा

Fri, 05 May 2023 10:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पत्नी जब सुबह जागी तो पति की लाश देख उसके पसीने छूट गए। मृतक के गले पर नाखून के निशान थे और गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोविंदनगर के बिड़ला मंदिर क्षेत्र में पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और पत्नी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी हुई तो लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या किसने की और क्यों की अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

यहां का है मामला 

बिड़ला मंदिर क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी सिकंदर उर्फ हीरा (28) पत्नी नीतू सैनी और चार वर्षीय बेटे के साथ रहता था। बुधवार रात वह पत्नी और बेटे के साथ एक ही पलंग पर सो रहा था। सुबह उसका शव मिला। पिता मोहन सैनी ने बताया कि बेटे के गले में पीले रंग का दुपट्टा बंधा था और उसमें तीन गांठ लगी थीं। इसके अलावा गले पर नाखून के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

 

विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी 

बताया कि हीरा पिछले काफी समय से अलग रहता था और बिड़ला मंदिर के बाहर छोले-कुलचे का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। विवाह पांच साल पहले सदर निवासी नीतू से हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें - UP: आगरा में महिला प्रोफेसर और छात्राओं का व्हाट्सएप हैक, आ रहे अश्लील मैसेज; हैकर कर रहा एक ही मांग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

चौकी इंचार्ज बिड़ला मंदिर नीरज भाटी ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  दर्दनाक: छह माह की बेटी को सीने से लगाए हुई थी मां, तभी मौत बनकर आया ट्रेलर, मच गई चीख पुकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें