फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पति की प्रेमिका को पत्नी ने जड़े थप्पड़, जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Mon, 16 Mar 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला में रविवार शाम को पति-पत्नी और वो के चक्कर में हंगामा हो गया। थाने में प्रेमिका के साथ पहुंचे पति को पत्नी ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका को थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने तीनों को अलग
विज्ञापन

किया। पति के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की शादी को आठ साल हो चुके हैं। उसकी एक बेटी भी है। युवक के प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे हैं। उसकी भी शादी हो चुकी हैं। 

युवक अक्सर युवती से मिलने जाता है। इसकी भनक पिछले दिनों युवक की पत्नी को भी हो गई। उसने विरोध शुरू कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। रविवार शाम तकरीबन चार बजे युवक युवती के साथ थाना पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई

उसने पुलिस को बताया कि पत्नी प्रेम संबंध का विरोध करती है। उधर, युवती ने भी पति के परेशान करने की बात कही। तभी युवक की पत्नी भी आ गई। उसने पति की प्रेमिका को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। यह देखकर पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। तीनों को अलग किया। 

युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। वहीं, उसकी पत्नी को भी पकड़ लिया। सूचना पर युवती का पति आ गया। वह उसे लेकर चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है। मामले में शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें