फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने लिया बड़ा फैसला, ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज की परीक्षाएं जीआईसी में होंगी

Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आगामी परीक्षाएं अब टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में नहीं होंगी। परीक्षा केंद्र और यहां बनाए गए नोडल केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस केंद्र के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं अब राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) टूंडला में कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय की 14, 15 और 16 मार्च की स्थगित परीक्षाओं की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

रविवार को कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज (परीक्षा में नोडल सेंटर) पर 13 और 14 मार्च की परीक्षाओं के अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के सेट कम पाए जाने पर नोडल और परीक्षा केंद्र को निरस्त किए जाने के निर्णय पर मुहर लगा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी टूंडला में होंगी परीक्षाएं

परीक्षा समिति में यह भी तय किया गया कि ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में परीक्षा दे रहे 1500 परीक्षार्थियों को जीआईसी टूंडला में स्थानांतरित किया जा रहा है। ये परीक्षार्थी आगे की परीक्षाएं जीआईसी में ही देंगे। 

कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज की जगह अब एमजी गर्ल्स कॉलेज फिरोजाबाद को नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां से संबंधित केंद्रों को प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे और कॉपियां एकत्रित की जाएंगी।

प्राचार्य को परीक्षा समिति से हटाया

ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति में भी थे, उन्हें कुलपति ने परीक्षा समिति से हटा दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि दो दिनों के प्रश्नपत्र केंद्र पर कम पाए जाने के मामले में ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज के प्रबंधक को प्राचार्य व अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें