काउंसलर डॉ. सतीश ने बताया कि लड़के का आरोप है कि शादी से पहले मेकअप कर के ही लड़की को दिखाया गया। शादी वाले दिन भी मेकअप कर गौरा दिखाया। शादी होने के बाद पता चला लड़की तो काली है। लड़के का कहना है कि पत्नी का चेहरा देखता तो अपने साथ हुआ धोखा याद आ जाता। हर दिन झगड़ा होता है। इसलिए निश्चय पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता।
परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 82 मामलें पहुंचे, जिनमें से 7 में समझौता, 3 एफआईआर दर्ज कराए गए। दूसरा मामला ताजगंज का पहुंचा। पति-पत्नी में आरओ के पानी के पीछे झगड़ा हो गया। पिछले एक महीने से युवती अपने मायके में रह रही थी। काउंसलर डॉ. सतीश ने बताया कि वर्ष 2023 में शादी हुई थी। पति आरओ के पानी की बोतल नहीं ला पाया। इस कारण दोनों में झगड़ा हो गया। पत्नी रूठ कर मायके आ गई और पति ने भी पत्नी को मनाया नहीं। इसलिए परामर्श केंद्र में मामला पहुंचा। हालांकि दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है।
अब बृहस्पतिवार को भी लगेगा परिवार परामर्श केंद्र
काउंसलर डॉ सतीश ने बताया कि अब हफ्ते में तीन दिन परिवार परामर्श केंद्र लगेगा। बृहस्पतिवार, शनिवार, रविवार को भी पुलिस परेड ग्राउंड स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर मामले सुने जाएंगे।