फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मौत से पहले आखिरी सेल्फी, दो दोस्तों के साथ हुआ ऐसा हादसा...एक की मिली लाश

Sun, 08 Sep 2024 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बाह के बटेश्वर में दो दोस्तों के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। आखिरी सेल्फी के साथ दोनों दोस्त यमुना नदी में गिर गए। जब तक गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक एक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सेल्फी लेते दोनों दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में बटेश्वर के घाट पर रविवार सुबह 9 बजे स्नान करते समय सेल्फी ले रहे दो दोस्त यमुना नदी में डूब गए। जिनमें से एक को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। 
विज्ञापन




 

इरादत नगर के बसई खुर्द गांव के श्यामू (25) पुत्र नरेंद्र त्यागी अपने दोस्त राहुल पुत्र अशोक के साथ ऋषि पंचमी के स्नान एवं पूजन को बटेश्वर आए थे। रविवार सुबह 9 बजे के करीब यमुना में स्नान करते समय घाट पर सेल्फी ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतुलन बिगड़ने से दोनों यमुना में डूब गए। चीख पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने राहुल को बचा लिया, जबकि गहरे पानी में पहुंचा श्यामू नदी में बह गया। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने श्यामू की तलाश कराई, दो घंटे बाद शव बरामद हो गया। एसओ आरपी सिंह ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें