फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी का कराया गर्भपात, फिर दूसरी शादी रचाई

Mon, 01 Oct 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले
विज्ञापन

कासगंज में सहावर क्षेत्र के ग्राम बड़ौली में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी का गर्भपात करा दिया। उसने दूसरी शादी भी रचा ली। पीड़िता की शिकायत पर एएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नाथूपुर निवासी राजेश कुमारी पुत्री भगवान दास की शादी लायक सिंह पुत्र पूरन निवासी बड़ौली के साथ हुई है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर राजेश का उत्पीड़न करने लगे।

मायके पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सके। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता का गर्भपात करा दिया और पूरन की शादी दूसरी जगह करा दी। विवाहिता ने मामले की शिकायत एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी से की। एएसपी के आदेश पर थाना पुलिस को मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें