फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 01 Oct 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एटा में घर से बाइक पर नौकरी जा रहे युवक की सामने बाइक सावर से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


धर्मपाल सिंह पुत्र यादराम सिंह जिला कासगंज के थाना ढोलना के नगला छत्ता निवासी थे। वे थाना रिजोर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित गांव अंतरामपुर (बाकलपुर) के पास सोमवार सुबह घर से फिरोजाबाद नौकरी के लिए निकले। उनकी सामने से आ रही मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गई। धर्मपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक पर

सवार गांव फफोतू थाना रिजोर निवासी ताराचंद पुत्र अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस व पुलिस को फोन करके बुलाया। घायल को अस्पताल तथा मृतक को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें