एटा में थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बमनई में शुक्रवार रात गर्दन में चाकू घोंप कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं, उसकी ही पत्नी ने प्रेमी से शादी करने के लिए कराई थी। पति के ममेरे भाई से महिला के अवैध संबंध थे। दोनों ने गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में कई राज खोले हैं।
एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि गांव बमनई निवासी खेमकरन उर्फ पप्पू की हत्या पत्नी चांदनी ने प्रेमी कृष्ण उर्फ कृष्णा निवासी बेरी जलालपुर थाना बागवाला से कराई। वारदात का खुलासा सीओ सदर इरफान नासिर खान और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने किया है। एएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के करीब छह माह से पति के ममेरे भाई कृष्णा से संबंध थे। पांच दिन पहले बाजरा के खेत में पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। कृष्णा तो भागने में सफल रहा जबकि पत्नी की जमकर पिटाई की गई थी।
एएसपी का कहना है कि पति द्वारा की गई पिटाई से चांदनी बौखला गई थी। साथ ही कृष्णा से शादी करने के लिए उपाय सोच रही थी। ऐसे में उसने कृष्णा से मिलकर पति की हत्या करने का षड़यंत्र रचा। योजना के तहत कृष्णा ने नींद की गोलियां लाकर दीं। जिन्हें शुक्रवार रात भोजन में मिलाकर खेमकरन को खिला दिया। इसके बाद वह छत पर गहरी नींद में सो गया और चांदनी ने कृष्णा को फोन करके बुला लिया।