फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पत्नी: देवर के प्यार में इस कदर हुई अंधी, जहरीली चाय पिलाई फिर भी न गई जान तो... ऐसे किया पति का कत्ल

Sun, 12 Nov 2023 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

देवर के प्यार में पागल पत्नी ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। पति को चाय में कीटनाशक दवा मिलाकर पिला दी, जिससे वो बेहोश हो गया। पति की मौत कीटनाशक से नहीं हुई तो पत्नी ने साफी से गला घोंटकर कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगर जिले में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि देवर से उसके संबंध बन गए थे। पति का साथ वो किसी भी कीमत पर छोड़ना चाहती थी। इसलिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने जूता कारीगर पति को पहले जहरीली चाय पिलाई। पति के प्राण जब जहर भी न ले सका, तो उसने साफी से गला घोंटकर पति का कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है।

विज्ञापन


ये है मामला 
थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में अशोक कुमार जूता कारीगर था। वह आगरा की एक जूता फैक्टरी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक आठ नवंबर की रात उसकी पत्नी कंचन ने अपने देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या की। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। बताया कि पहले अशोक को चाय में कीटनाशक गोली मिलाकर पिला दी गई। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद साफी से गला दबाकर मार डाला।

ये भी पढ़ें - हैवानियत की हद है: ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को दवा के बहाने पिलाया टॉयलेट क्लीनर, ऐसे ली नवजात की जान

विज्ञापन

मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट  
मामले में मृतक के भाई मुकेश कुमार ने थाने पर नामजद रिपोर्ट कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के साथ नशे की गोली खिलाने की पुष्टि हुई थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी कंचन (30) और उसके देवर सोनू कुमार को नानपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें - यूपी: ब्रह्माकुमारी बहनों ने इनको ठहराया मौत का जिम्मेदार, आरोपी माउंट आबू में; गिरफ्तारी के लिए भेजी गई टीम
विज्ञापन

यू-ट्यूब से सीखा तरीका 
पुलिस ने बताया कि दोनों ने यू-ट्यूब में देखने के बाद कीटनाशक गोली मिलाकर चाय में पिलाई थी। उसके बाद साफी से गला दबाया था। जांच में सामने आया है कि चचेरे भाई की मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से जहर का इंजेक्शन और डिब्बा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें