वो किसी से फोन पर करती रहती थी बात
शादी के कुछ समय बाद ही जब रिंकी में बदलाव होता दिखा तब मोहित ने ध्यान दिया तो वह अक्सर फोन पर बातें करती रहती थी। इस बात पर विवाद के बाद रिंकी अपने मायके चली गई। जब वह बुलाने के लिए गया तो धमका कर लौटा दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: प्रेमिका की हुई शादी...युवक ने की ऐसी करतूत, परिवार के उड़े होश; वैवाहिक जीवन में घुला गया जहर
पहले पति से चल रहा है मुकदमा
इस बीच मोहित को पता चला कि पत्नी पहले से विवाहित है और पति से मुकदमा भी चल रहा है। जब उसने विरोध किया तो पिटाई भी की गई। थाने में सुनवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर सरोज, प्रियंका, राहुल और रिंकी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने गहनता के साथ जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।