फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी मांगती रही जिंदगी की भीख, नहीं पसीजा बेरहम पति का दिल... एक गलती पर दी 'मौत की सजा'

Thu, 12 Dec 2024 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये हत्याकांड एक सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसे देख लोग भी कांप गए। कातिल पति ने महज 18 सेकंड में पत्नी पर 11 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
 
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना के शंभू नगर में रामा देवी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि पत्नी जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। 18 सेकंड में लोहे की राॅड से 11 वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। 
विज्ञापन




 

इसलिए किया कत्ल 
पुलिस ने मकान के विवाद में पत्नी रामा देवी की हत्या के आरोपी दधीच गिरि को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पत्नी से मकान बेचने के लिए कह रहा था। वो तैयार नहीं थी। वारदात वाले दिन पत्नी घर आई थी। कहासुनी होने पर गली में पत्नी ने पड़ोसियों के सामने गाली दे दी। इससे गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

 

बेटे ने दर्ज कराया था केस 
श्याम विहार काॅलोनी निवासी रामा देवी की 8 नवंबर को हत्या हुई थी। मामले में बेटे काैशल ने पिता दधीच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रामा का पति से मकान बेचने के मुद्दे पर विवाद था। वह बड़े बेटे के साथ कहीं और रह रही थी। वारदात वाले दिन वह बात करने के लिए घर आई थी। गुस्से में पति लोहे की राॅड ले आया। पत्नी पर एक के बाद एक प्रहार करके हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने हाथरस रोड से आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

 

छोटे बेटे के शौक में उड़ा दिया खेत का पैसा
परिजनों ने बताया कि दधीच ने कई साल पहले अपना खेत बेचा था। इससे मिली रकम को उन्होंने पास ही रखा। उन्होंने बेटे मनोज के साथ अपने शाैक पूरे करने में पैसा खर्च कर दिया। अब वो मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। इसका रामा विरोध करती थीं। 

 
विज्ञापन

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि पति उन पर 18 सेंकड में 11 वार करता है। छोटी बहू रिंकी ने बचाने का प्रयास किया। मगर, वो नहीं बचा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें