फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंग्रेजी में बेइज्जती करती है पत्नी...वो समझ भी नहीं पाता, 8वीं पास पति का दर्द सुन पुलिस भी हैरान

Sun, 01 Dec 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ग्रेजुएट पत्नी की अंग्रेजी से प्रताड़ित पति थाने पहुंच गया। बताया कि वो अंग्रेजी में बेइज्जत करती है। दूसरे लोगों से पता चलता है कि उसने कितना भला बुरा कह दिया। दोनों का विवाद थाने पहुंचा, जहां से उन्हें परिवार परामर्श केन्द्र भेजा गया है।
 
विज्ञापन
पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अंग्रेजी ने एक परिवार में कलह करा दिया। पत्नी स्नातक थी तो पति आठवीं पास। विवाद होने पर पत्नी ने अंग्रेजी में पति को अपमानजनक शब्द कहे। दूसरे से पति को यह बात पता चली तो पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। नाराज पत्नी ने मायके पहुंचकर पुलिस की मदद ली। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने दोनों को साथ रहने पर राजी किया।
विज्ञापन


 

बेटी की खुशी को देखते हुए पिता ने एक साल पहले स्नातक पढ़ी लिखी बेटी की शादी आठवीं पास युवक से करा दी। शादी के बाद युवती अपने पति से अंग्रेजी में बात करने लगी। ससुराल में सभी कम पढ़े लिखे हैं। पति व अन्य ने ज्यादा अंग्रेजी बोलने का विरोध किया। पति पत्नी में झगड़ा होने लगा। दो महीने पहले पत्नी ने अंग्रेजी में पति का अपमान किया। दूसरे से पता चलने पर पति को गुस्सा आया और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी मायके आ गई, जब पति वापस लेने नहीं आया तो पुलिस से शिकायत की गई।

 
विज्ञापन

शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसका अंग्रेजी बोलकर अपमान करती है। उसके माता पिता व अन्य परिवार के लाेगों को अनपढ़, गंवार कहती है। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि पति व ससुराल के अन्य लोग कुछ भी करो तो रोकटोक करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें