फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा: आगरा में पत्नी ने आठवें प्रेमी से करवाई सातवें पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 07:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा से हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आठवीं शादी करने के लिए अपने प्रेमी से सातवें पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने 10 दिन बाद आरोपी महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड के फुटपाथ पर स्पीड कलर लैब के सामने कबाड़ी वाले की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या मृतक की पत्नी के प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद फरार हो गया था। पत्नी ने हत्या में प्रयुक्त सिलिंडर और खून से सने कपड़े छिपा दिए थे। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी प्रेमी से शादी करना चाहती थी। पति विरोध करता था। इसके चलते ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कबाड़ी उसका सातवां पति था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि 26 जून को हरीपर्वत क्षेत्र में स्पीड कलर लैब के पास एक मार्केट के बरामदे में एक व्यक्ति का शव मिला था। उनकी सिर में प्रहार करके हत्या की गई थी। बाद में मृतक की पहचान फिरोजाबाद के जसराना निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

कबाड़ बीनने का काम करता था राजेंद्र
राजेंद्र कबाड़ बीनने का काम करता था। आगरा फोर्ट स्टेशन के पास रहता था। उसकी पत्नी जेमव और तीन बच्चे भी हैं। पत्नी ने मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की थी। पुलिस को बताया कि पति कहीं बाहर गए थे। रात में आए थे। इसके बाद स्पीड कलर लैब के सामने फुटपाथ पर ही रुक गए थे। तभी चार लोग आए थे। वह हत्या करके फरार हो गए। बच्चों ने भी यही बात कही। 

घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस ने एमजी रोड पर लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे भी चेक किए। 25 से अधिक कैमरों के फुटेज देखे गए। एक कैमरे में घटनास्थल के पास एक व्यक्ति भागता हुआ नजर आया। 

मृतक की बेटी ने भागने वाले की पहचान राजू उर्फ सुखदेव निवासी गांव सिरसिरा, थाना सालोन, रायबरेली के रूप में की। पुलिस ने राजू की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को राजू को भगवान टाकीज से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ राजेंद्र की पत्नी जेमव भी पकड़ी गई।
 
विज्ञापन

मां ने बच्चों से भी बुलवाया था झूठ
एसएसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी  राजू ने बताया कि वह पानीपत में कबाड़ी के यहां काम करता था। जेमव से प्यार करता है। उसके साथ शादी करना चाहता था। मगर, राजेंद्र आड़े आ रहा था। जेमव ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र से पहले भी छह शादियां कर चुकी थी। राजेंद्र उसका सातवां पति था, लेकिन अब वो आठवीं शादी राजू के साथ करना चाहती थी। 

इसकी जानकारी पर राजू और राजेंद्र में कहासुनी हो गई थी। राजू ने राजेंद्र के सिर में सिलिंडर मार दिया। इससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद भाग गया। जेमव ने सिलिंडर को अपने सामान में छिपा दिया था। खून से सने कपड़ों को झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चों से कहा था कि पुलिस आए तो बताना कि चार लोगों ने पिता की हत्या की है। बाद में बच्चों ने पुलिस को सही कहानी बता दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें