एसडीएम सिरसागंज नवनीत कुमार गोयल और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों का यहां प्रतिदिन आना जाना था, लेकिन आज बहाव तेज होने के कारण बच्चे संभल नहीं सके। परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार गांव में ही करा दिया गया।