लापता हो गई थी पत्नी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी दयानंद एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। करीब दो साल पहले तक वो पत्नी निशा और इकलौते बेटे रितिक के साथ बेहद खुश था। लेकिन अचानक आठ मार्च 2021 को पत्नी बच्चे को लेकर कहीं चली गई। दयानंद ने पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। आखिरकार परेशान होकर नौ मार्च 2021 को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच प्रक्रिया अपनी रफ्तार से चल रही थी।
ये भी पढ़ें - ज्योति मौर्य जैसा केस: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया काबिल, अब बोली- तुम लायक नहीं, डॉक्टर के साथ रहूंगी
घरवाली की तलाश में भटक रहा था पति
पत्नी की गोद में था एक साल का बच्चा
फोन पर मिल रही थी धमकी
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में दयानंद ने बताया कि जब उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। वह उस से मिलने के लिए गया। इस दौरान उसे फोन से धमकियां मिलने लगीं। कहा गया कि तेरी पत्नी वापस नहीं करेंगे। कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा। एसपी से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।