फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निकाह के दो घंटे बाद दूल्हे ने बोला तीन तलाक, लड़कीवालों ने हाथ जोड़े...मिन्नतें की पर न माने लड़केवाले

Fri, 14 Jul 2023 09:01 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा

सार

मामले की सूचना मिलने पर मैरिज होम पर पुलिस पहुंची। मामले में नाला चूनपचान, नाई की मंडी निवासी आसिफ, मुन्नी, परवेश, सलमान, रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
निकाह के समय दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार तड़के दो बजे दो बहनों का निकाह हुआ। एक की विदाई हो गई। दूसरी की विदाई से पहले ससुरालियों ने कार और जेवरात की मांग रख दी। लड़की पक्ष ने मिन्नतें कीं। हाथ जोड़े, लेकिन ससुराली नहीं माने। दूल्हा भी रिश्तेदारों के सामने ही दो घंटे बाद तीन बार तलाक बोलकर चला गया। मामले में दूल्हे सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

ढोलीखार, मंटोला निवासी कामरान वारसी ने बताया कि बुधवार को उसकी दो बहनों गौरी और डौली का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में था। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश, दावत पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए। धूमधाम से बरात चढ़ी। पहले गौरी का निकाह पढ़ा गया। गौरी दूल्हे अमन के साथ विदा हो गई। इसके बाद तड़के चार बजे डौली का निकाह हुआ। इसके बाद उसकी दूल्हे आसिफ के साथ विदाई की बारी आई।

आरोप है कि दूल्हे के परिजन ने कार की डिमांड कर दी। दुल्हन के घरवालों ने मिन्नत की लेकिन ससुरालीजन का दिल नहीं पसीजा। परिवार के लोगों के समझाने पर भी विदाई के लिए तैयार नहीं हुए। हंगामा होते देखकर दूल्हे के अधिकांश परिजन वहां से चले गए। चंद रिश्तेदार के साथ दूल्हा आसिफ रुका हुआ था। वह भी सुबह 6 बजे वो दुल्हन डौली के सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया।
विज्ञापन

छह के खिलाफ मुकदमा
कामरान की सूचना पर मैरिज होम पर पुलिस पहुंची। मामले में नाला चूनपचान, नाई की मंडी निवासी आसिफ, मुन्नी, परवेश, सलमान, रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें