फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गई पत्नी, न होती तो उजड़ जाता सुहाग; इस तरह बचाई जान

Sun, 26 Mar 2023 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पत्नी ने पति को धक्का दे दिया, इस वजह से जान बच गई। आरोपियों ने दोबारा हमला कर पति को घायल कर दिया। 
विज्ञापन
crime demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला अपने पति की जान बचाने के लिए गांव के ही दबंग हमलावरों से भिड़ गई। पति के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया था, तभी पत्नी ने पति को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावरों ने फिर से उसके पति पर कुल्हाड़ी से निशाना साधा, लेकिन वह फिर बीच में आ गई। हालांकि इस दौरान उसके पति के हाथ का अंगूठा कट गया। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। पीड़ित महिला ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

यहां की है घटना 

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बिलिंदा निवासी मंजू ने बताया कि 22 मार्च की रात को वह पति मंशाराम व बच्चों के साथ घर में लेटी हुई थी, तभी गांव निवासी पूरन सिंह घर के बाहर शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। जब उन लोगों ने मना किया तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया और मंशाराम पर वार कर दिया। मंजू ने पति को धक्का दे दिया, जिस वजह से पति की जान बच गई। लेकिन पूरन ने दोबारा कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें मंशाराम का अंगूठा कट गया। 

ये भी पढ़ें - कासगंज की छात्रा से प्यार: मोहब्बत का इजहार करने बंगाल से आया था इमरान, पहुंचा सलाखों के पीछे; नहीं मिली

 

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

मंजू ने बताया कि आरोपी के साथ गांव निवासी बबलू भी था। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए। इसके बाद मंजू मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी कुर्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी  गई है।

ये भी पढ़ें - छात्र बना हैवान: स्कूल के शौचालय में साथी से कुकर्म, रो रहा था मासूम;  सुनाई आपबीती तो दहल गए परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें