फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिसकर्मी पति की करतूत से शर्मसार हुई पत्नी, देवर ने किया घिनौना काम...दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 21 Jun 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी की शिकायत के बाद पुलिसकर्मी पति और उसके पिता सहित 9 पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता एक दिन पूर्व डीसीपी सिटी दफ्तर में पहुंची थी। यहां उसने हंगामा कर दिया था। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डीसीपी सिटी कार्यालय में बुधवार को हुए हंगामा के बाद बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिसकर्मी पति और पिता सहित 9 नामजद हैं। पति व देवर पर दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न जबकि युवती सहित पुलिसकर्मी पिता और भाइयों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का आरोप है।
विज्ञापन


मैनपुरी, बेबर के घुटरा गांव निवासी युवती ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी दफ्तर में हंगामा किया था। देवर पर दुष्कर्म और पति पर मारपीट के आरोप लगाए थे। युवती की तहरीर पर पति, देवर व 2 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। युवती की शादी 1 मई 2023 को मैनपुरी ओछो के नगला नया निवासी नितिन के साथ हुई थी। नितिन पुलिस में तैनात है। आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद पति ने मारपीट शुरू कर दी। 20 दिन बाद घर के बाहर छोड़ गया। 18 जून को पति ने उसे मिलने कमरे पर बुलाया। जहां देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पति की तरफ से केस दर्ज कराया गया है कि 18 जून रात करीब 8 बजे कौशलपुर मोड़ पर उसे पत्नी व उसके पिता धर्मेंद्र सिंह आदि ने धारदार हथियार से हमला किया। जिससे उसके चेहरे व शरीर में अलग-अलग स्थानों पर गंभीर जख्म हो गए। युवती और उसके पिता धर्मेंद्र सिंह, भाई कुलदीप, अमित, मां अनीता व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें