फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए, पति ने गला दबाकर मार डाला, हत्या के बाद ससुर को किया फोन

Mon, 24 Feb 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

ससुर ने दामाद के खिलाफ पटियाली कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
 
विज्ञापन
उर्मिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने पत्नी को गला दबाकर मारा डाला। इसके बाद वह फरार हो गया जाते-जाते आरोपी ने फोन पर अपने ससुर को पत्नी की मौत के बारे में भी बता दिया। ससुर ने दामाद के खिलाफ पटियाली कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना दरियावगंज निवासी उर्मिला(35) पुत्री रामभरोसे की शादी 12 साल पहले सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सनौठी निवासी कुबेर पुत्र दामोदर के साथ हुई थी। लगभग 6 साल पहले उर्मिला अपने पति कुबेर के साथ अपने मायके में गांव थाना दरियावगंज में ही रहने लगी।

यहां पिता ने गांव में ही दामाद और बेटी को एक मकान बनवा दिया। शुक्रवार शाम शराब के नशे में उसने पत्नी उर्मिला से और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने मना कर दिया इस पर पति ने देर रात गला दबाकर उसकी हत्या कर शव चारपाई पर डाल दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना फोन द्वारा अपने ससुर रामभरोसे को दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। महिला के पिता और अन्य परिजन गांव में उसके घर पहुंचे। पिता की तहरीर पर कोतवाली तहरीर में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी हो चुका था दोनों में विवाद 
दामाद और बेटी के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। मुकदमे में पिता रामभरोसे ने जिक्र किया है कि लगभग चार साल पहले न्यायालय में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पिता ने पुलिस को बताया कि उसे क्या पता था कि फैसले के बाद दामाद कातिल बन जाएगा।

धेवते सोते रह गए
- मेरे धेवते सुरजीत और धर्मेंद्र दूसरे कमरे में सोते रह गए। दामाद हत्या कर फरार हो गया। मुकदमा लिखा दिया है। - रामभरोसे,  महिला के पिता।

तलाश जारी है
- टीम लगा दी गई है। हत्यारोपी की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -शैलेंद्र प्रताप, एसओ, पटियाली।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें