फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बना फंडे, खेल-खेल में सिखा दिया फिट रहना, लोगों ने सीखे टिप्स

Mon, 24 Feb 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नील फ्लोरेंस सोसाइटी के लोगों ने सीखे स्वस्थ रहने के टिप्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला और फिटनेस रेवोल्यूशन जिम की ओर से चलाए जा रहे फिटनेस फन क्लब अभियान के तहत कामायनी अस्पताल के सामने नील फ्लोरेंस सोसाइटी में रविवार को स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इसमें जुंबा डांस, बैटल रोप, हैमर जैसी गतिविधियों से लोगों ने खुद को फिट रखना सीखा। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें लोगों को पुरस्कृत भी किया गया। 
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे गुनगुनी धूप के बीच बच्चे, युवा तथा बुजुर्ग कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे।  कभी ऐरोबिक्स तो कभी डांस के माध्यम से फिटनेस के टिप्स दिए जा रहे थे। इस दौरान कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुई। लोगों ने अलग-अलग टास्क के माध्यम से खुद को परखा।

सबसे ज्यादा मजा आर्म रेस्लिंग में आया। कार्यक्रम में सबके लिए स्पोर्ट्स आइटम रखे हुए थे। जिसको जो मन किया उसने खेला। इस अवसर पर जिम के ओनर संजीव मदान, जलदीप कपूर, उमेश उपाध्याय, संदीप केसवानी, नितिन अग्रवाल, सतीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अभियान समय-समय पर होते रहने चाहिए
अमर उजाला ने फिट रखने के लिए जिस अभियान की शुरुआत की है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए।  
- पियूष चतुर्वेदी

यह बहुत ही अच्छी शुरुआत है। इससे लोगों को खेल-खेल में स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। वर्ना घर बैठे यह सोचना काफी मुश्किल हो जाता है। 
- रिचा जैन

अभियान की अच्छी बात यह है कि इसमें बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी जमकर आनंद लेते हैं। बदलती हुई लाइफस्टाइल में खुद को फिट रखना चुनौती है।
- नेहा अग्रवाल

कई बार हम बस कसरत करने की सोचते ही रह जाते है, लेकिन समय नहीं आ पाता है। अमर उजाला ने अच्छी पहल की है लोगों को स्वस्थ रखने की।  - रितु अग्रवाल

आज के भागदौड़ भरे समय में ऐसे कार्यक्रम होते रहने जरूरी है। इसके लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है, जो लोगों को स्वस्थ रखने की सफल कोशिश कर रहा है। - संदीप चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें