फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिकी का भूत उतारने बैंक पहुंची पत्नी, पति लापता

Mon, 24 Sep 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में प्रेमिका के लिए घर छोड़कर गए पति को सबक सिखाने पत्नी बैंक तक पहुंच गई। पत्नी को देखकर पति बाइक छोड़कर भाग गया। इस पर पत्नी ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन

 
जगदीशपुरा निवासी युवक 15 दिन से पत्नी से अलग रह रहा है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति के संबंध एक युवती से हो गए हैं। जब उसने प्रेम संबंध का विरोध किया तो वह कहीं और किराये पर कमरा लेकर रहने लगा।

सोमवार दोपहर को युवक छीपीटोला स्थित बैंक से रुपये निकालने आया था। इसकी भनक उसकी पत्नी को हो गई। वह भी पहुंच गई। पार्किंग में पति की बाइक के पास आकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


जब युवक बैंक से बाहर आया तो पत्नी को देखकर सन्न रह गया। बिना बाइक लिए हुए ही भाग गया। पत्नी ने पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकला। सूचना पर थाना रकाबगंज पुलिस आ गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें