एक परिचित ने उसे बताया कि पति के मोबाइल की लोकेशन एक एप की मदद से देखी जा सकती है। इस पर उसने लाइव लोकेशन चालू करके पति पर नजर रखना शुरू कर दी। कुछ दिन पति की लोकेशन एक ही जगह की आई।
रविवार सुबह भी युवक प्रेमिका से मिलने के लिए गया। पत्नी भी लोकेशन की मदद से पति के पास पहुंच गई। वहां पर प्रेमिका भी थी। दोनों आपस में बात कर रहे थे। यह देखकर पत्नी ने बखेड़ा कर दिया। बाद में युवती की पिटाई कर दी।
हादसे में बुझ गया घर का 'चिराग', ट्रैक्टर ने रौंदा बाइक सवार युवक, परिवार पर टूटा दुखों का 'पहाड़'
मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि पति के खिलाफ बिना शिकायत के ही पत्नी चली गई। थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत नहीं आई है।