फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति सोते समय करता है घिनौना काम, नशे की गोलियां खिलाने के बाद...चुपके से थाने पहुंची पत्नी; सुनाई आपबीती

Mon, 17 Feb 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति की हैवानियत के बारे में बताया। उसने कहा कि पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। उसके साथ मारपीट की जाती है। 
 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के महिला थाने में पति की हरकतों और ससुराल वालों की मारपीट से तंग आकर एक महिला ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति नशीली गोलियां खिलाने के बाद हाथ-पैर बांधकर शारीरिक शोषण करता है। विरोध पर मारपीट करता है।
विज्ञापन


2019 में हुई थी शादी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में राजस्थान के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुराल वाले मारपीट करते हैं। परेशान होकर कई बार मायके आ गई तो उन्होंने भी हर बार वापस पति के साथ भेज दिया। पति के साथ रहने से मना किया तो भी उत्पीड़न किया गया। पति कहता है कि 'मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।'

 

कमरे में बंद कर की पिटाई
पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी को पति और अन्य ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई की। वो चीखती रही, लेकिन ससुराल वालों को रहम नहीं आया। इसके बाद उसे कमरे में ही बंद कर दिया गया। 


ये भी पढ़ें - UP: 104 दिन बाद मिली डाॅगी...दंपती ने रोते हुए गले से लगा लिया, पुलिस भी कर रही थी तलाश; 50 हजार रुपये था इनाम

 

घरे से भाग निकली
पीड़िता ने बताया कि वो मौका देखकर वहां से अपनी बेटी के साथ जान बचाकर भाग निकली। इस दौरान ससुराल वाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वो किसी के हाथ नहीं लगी। पीड़िता थाने न पहुंच पाए, इसके लिए भी ससुराल वालों ने काफी प्रयास किया। इसलिए वो चुपके से थाने पहुंची। 



 
विज्ञापन

पुलिस को सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकरअपने साथ हुई बर्बरता की कहानी पुलिस से बयां की। पीड़िता ने बताया कि मायके वाले भी उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें