फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर के प्यार में अंधी बीवी: सिर पर मारती रही डंडा, बेटा रोया तो डांट दिया; पति का कत्ल...नहीं कांपे हाथ

Sat, 16 Nov 2024 10:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर मथुरा में एक पत्नी ने आठ साल के मासूम बेटे के सामने ही पति का कत्ल कर दिया। पति के सिर पर डंडे से प्रहार किए। इस दौरान तीन युवक और भी घर में मौजूद थे। पिता को पिटता देखा बेटे रोने लगा, तो  उसे डांट दिया। थाने में मासूम ने जो बयान दिए, उसके बाद कत्ल का राज खुल गया।  
विज्ञापन
गैर के प्यार में अंधी बीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पत्नी की पति के साथ हैवानियत की कहानी सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। आधी रात को उसने तीन युवकों को घर में बुलाया। इसके बाद पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। कपड़े उतारकर पति की लाश को घर से बाहर फेंक दिया। गांव वालों ने जब लाश देखी, तो सनसनी फैल गई, तभी पत्नी भी दौड़ते हुए घर से बाहर निकल आई और पति की लाश पर दहाड़ें मारकर रोने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन




 

यहां की है घटना
थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन की टावर वाली गली में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर अशोक जाटव (30) का रक्तरंजित शव पड़ा होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर अशोक की पत्नी भारती को यह बताया तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। यह दिखाने का प्रयास किया कि छत से गिरकर अशोक की मौत हुई है। सूचना पर आनन-फानन में परिजन और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल; इसलिए उतार फेंके कपड़े...फिर दहाड़ें मारकर रोई

 

14 साल पहले हुई थी शादी
मृतक युवक के भाई ने बताया कि अशोक की करीब 14 साल पहले आगरा के अरेला गांव निवासी बनारसी लाल की बेटी भारती के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी से पहले ही उसका अपने मायके में किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे आए दिन झगड़ा होता था। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बड़ा बेटा आठ साल का है तथा छोटा बेटा चार साल का है।

ये भी पढ़ें -  जीजा से हुआ प्यार: बीमार बहन की देखभाल करते-करते दे बैठी दिल, फिर किया ऐसा कांड...शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले

 

मम्मी ने पापा को मार दिया
मृतक के भाई के अनुसार उसके आठ साल के भतीजे सनी ने थाने में ही सबके सामने हत्या का राजफाश कर दिया। सनी ने पुलिस को बताया कि मम्मी ने पापा को तीन लोगों के साथ मिलकर डंडे से मारा। एक हत्यारे ने उसे डांटा और किसी को कुछ बताने पर पिता की तरह पिटाई करने को बोला। इसके बाद वह डर के मारे सो गया। घर पर भी उसने किसी को नहीं बताया।

ये भी पढ़ें -  दरवाजे पर दुल्हन नहीं आई मौत: बेटे की दुल्हनियां का इंतजार कर रही थी मां, बेहोश होकर गिरी...चली गई जान

 
विज्ञापन

मिला खून से सना डंडा
अशोक की हत्या में प्रयोग किया डंडा उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने डंडे को कब्जे में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और महिला के तीन साथियों की जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें