फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाहरवाली से था पति का चक्कर, उसी के ससुर से दिल लगा बैठी पत्नी; एक दिन ऐसे खुल गया राज... फिर जो हुआ

Mon, 29 Jul 2024 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जिस महिला के साथ पति का चक्कर था। उसके ससुर से पत्नी दिल लगा बैठी। एक दिन राज खुल गए। इसके बाद दोनों में क्लेश होने लगा। मामला थाने पहुंचा।
विज्ञापन
affair - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में चार बच्चों के पिता को 55 साल की उम्र में इश्क का बुखार चढ़ गया। पहले तो पत्नी ने समझाने की कोशिश की। इसके बाद 51 वर्षीय पत्नी ने अपनी सौतन के ससुर से ही दोस्ती कर ली। परिवार में क्लेश होने पर रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। दोनों को समझाने में सफलता न मिलने पर काउंसलर ने अगली तारीख दे दी है।

विज्ञापन


काउंसलर डॉ. अमित गौंड ने बताया कि दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। बच्चे भी बड़े हैं। इसके बावजूद दोनों के अवैध संबंध चल रहे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति का अपने कार्यस्थल पर महिला से प्रेम चल रहा है। इसके फोटो मैंने खींच रखें हैं। समझाने पर पति अपनी आदतों को बदलना नहीं चाहता।

उधर, पति का आरोप है कि पत्नी सरकारी नौकरी की घमंड में रहती है। उसका अफेयर चल रहा है, जिस कारण घर में झगड़े होते हैं। काउंसलर ने बताया कि इन दोनों का अफेयर एक ही घर में चल रहा है। पत्नी का ससुर के साथ और पति का बहू के साथ। दोनों को समझाकर अगली तारीख पर आने के लिए कहा है।
 

आए 120 मामले, छह में समझौता

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 120 मामले पहुंचे। इनमें छह में समझौता हुआ। तीन में एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। इसी तरह थाना कमला नगर का भी एक मामला पहुंचा। काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि इस मामले में शादी को 5 साल हो चुके हैं। पिछली भाई दूज पर पति ने नारियल का गोला लाकर नहीं दिया। 
 
विज्ञापन

गुस्से में पत्नी एक बार मायका गई तो ससुराल नहीं लौटी। पत्नी ने काउंसिलिंग में बताया कि भाइयों के लिए गोला लेना था, वह भी लाकर नहीं दिया। मैं इनके पूरे परिवार को खाना-पीना बनाकर खिलाने से लेकर सारे घर की जिम्मेदारी उठाती हूं। इसलिए ससुराल वापस जाना ही नहीं है। पति का कहना है कि वह गोला खरीदकर देना भूल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें