फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आया गुस्सा: घरवाली ने अदालत के बाहर किया कुछ ऐसा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; नहीं मिला पा रहा नजरें

Tue, 13 Jun 2023 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा

सार

अदालत में तारीख करने आए पति को पत्नी ने चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया है। मामले में अधिवक्ताओं में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
पति को चप्पल से पीटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अदालत में तारीख पर आए पति को पत्नी ने चप्पलों से पीटा। वजह सिर्फ इतनी सी थी कि पत्नी समझौते का दबाव बना रही थी। पति ने सबकुछ अदालत पर छोड़ने के लिए कहा तो इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद क्या था पत्नी ने सभी के सामने चप्पल उतारी और पति पर बरसाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

तीसरी मंजिल दीवानी का है मामला 

दीवानी न्यायालय की तीसरी मंजिल पर मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब तारीख करने आए पति को पत्नी चप्पलों से पीटने लगी। अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कराया। मामले का वीडियो वायरल हो गया। बताया गया है कि दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाले गौरव उर्फ गौरी शंकर और उनकी पत्नी नीरज पुत्री भीकम सिंह निवासी जारानी खुर्द थाना सकरौली के मध्य विवाद न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन जलेसर में चल रहा है। 

ये भी पढ़ें -  यूसुफ बना अमित: हिंदू बन की दोस्ती, पांच साल लिव इन में रहा; शादी की नौबत आई तो कहा- इस्लाम करना होगा कबूल

तारीख पर अदालत में आया था पति

मंगलवार को जब गौरव तारीख पर अदालत आया तो पत्नी नीरज ने उस पर समझौते का दवाब दिया। गौरव ने मामला विचाराधीन होने के कारण अदालत के निर्णय आने की बात कही। इसी बात को लेकर पत्नी और ससुर भीकम सिंह क्रोधित हो गए। पत्नी नीरज ने चप्पल से अपने पति को पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। 

ये भी पढ़ें -  'पति को मार दे, जमीन कर दूंगा तेरे नाम': भाभी पर आया देवर का दिल, थाने पहुंची पीड़िता बोली- इस बात का है डर
विज्ञापन

कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई एनसीआर

वहीं मामले में गौरव के अधिवक्ता योगेश बघेल ने बताया कि कोतवाली नगर में एनसीआर दर्ज कराई है। वहीं अधिवक्ताओं ने इस घटना पर नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: 12वीं पास प्रखर ने फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया था पुलिस से बचने का प्लान, कर बैठा ये गलती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें