ठेकेदारों से होगी हर्जे-खर्चे की वसूली
एडीए हाइट्स के फ्लैट के रखरखाव व मरम्मत पर एडीए ने 17.25 करोड़ रुपये पांच साल में फूंक दिए। अब बिक्री से पहले फिर 9 टावर के फ्लैट्स की विशेष मरम्मत होगी। 23 करोड़ रुपये की दरकार है। एडीए के 10 टावरों का निर्माण जिन दो ठेकेदार फर्मों ने किया था। हर्जे-खर्चे की वसूली के लिए एडीए ने मैसर्स बाबा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को 9.18 करोड़ रुपये और मैसर्स अग्रवाल कंपनी को 7.07 करोड़ रुपये (कुल 16.25 करोड़ रुपये) के नोटिस जारी किए हैं।
यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक
मरम्मत के बाद होगी बिक्री
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने कहा कि जिन फ्लैट में कमियां हैं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। फिर फ्लैट की बिक्री शुरू होगी। इसके लिए एजेंसी नियुक्त करने पर विचार चल रहा है।