फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी और उसका आशिक....ऐसे हाल में थे दोनों, आपा खो बैठे पति ने मारी घरवाली को तीन गोलियां; पुलिस ने दबोचा

Fri, 14 Jun 2024 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पत्नी को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतलावी देहात के गांव खेरिया कलां में बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया था। जिसका उपचार आगरा में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

पुलिस के अनुसार गांव खेरिया कलां निवासी अशोक ने बुधवार की देर शाम अपनी पत्नी पूजा को किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसने घर पर रखे तमंचे से महिला को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अशोक वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई। रात में ही आरोपी अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

घायल पूजा के पिता भोजराज सिंह निवासी सराय थाना बागवाला ने अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 2012 में बेटी पूजा की शादी अशोक के साथ की थी। कुछ समय बाद ही इसको शराब पीने व जुआ खेलने की लत लग गई। पूजा ने जब अशोक से शराब पीने व जुआ खेलने के लिए मना किया तो वह गुस्सा हो गया। बुधवार की देर शाम उसने पूजा को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें