16 साल पहले हुई थी शादी
बोर्रा खुर्द, एटा निवासी वेद प्रकाश की शादी वर्ष 16 साल पहले जगदीशपुरा निवासी प्रिया से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वेदप्रकाश ने बताया कि छह महीने पहले पत्नी से विवाद हो गया। वह बच्चों के साथ मायके चली गई। बात नहीं बनने पर प्रिया ने कोर्ट में केस डाल दिया। वह समझौता करना चाहते हैं। 2 मई को कलवारी निवासी साढ़ू विनीत ने विवाद को खत्म कराने के लिए फोन कर बुलाया।
ये भी पढ़ें - Mock Drill: पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल, हवाई हमला होते ही गुल हो जाएगी बिजली...गूंजने लगेंगे सायरन
ससुर ने भी लगाई पिटाई
गांव के बाहर विनीत मिल गया। उसके साथ पत्नी और ससुर भी थे। उन्होंने विवाद के बाद पिटाई लगाई। वह किसी तरह बच सका। पिटाई से वो बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर ये घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - UP: जिससे बेइंतहा किया प्यार...शादी के बाद वो ही बन गई मौत की वजह, उत्पीड़न बदार्श्त नहीं कर सका; दे दी जान