फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचौड़ी की ठेल लगाने वाले एक शख्स ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राधारमन रोड पर कचौड़ी का ठेल लगाने वाले व्यक्ति ने शनिवार की रात कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त पत्नी और बच्चे घर के बाहर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला गोवर्धन निवासी 45 वर्षीय अनिरुद्ध कुमार शनिवार की रात घर पर थे। पत्नी और बच्चे घर के बाहर बैठे हुए थे। मौका पाकर अनिरुद्ध ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। कुछ देर बाद पत्नी जब कमरे में आई तो पति का शव लटका देख चीख निकल गई। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। अनिरुद्ध ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें