फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कातिल पत्नी...पति नहीं दे रहा था खर्च, जीजा के संग मिलकर रची खाैफनाक साजिश; इस हाल में मिली युवक की लाश

Thu, 13 Feb 2025 09:49 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सड़क किनारे युवक की लाश मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एका के रहने वाले मजूदर सनिल की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खर्च के रुपये नहीं देने पर पत्नी पर जीजा से हत्या कराने का आरोप है।
विज्ञापन


झरना नाले के पास सड़क किनारे 28 दिसंबर को फिरोजाबाद थाना एका के गांव कछवाई निवासी 25 वर्षीय सनिल कुमार का शव मिला था। मृतक की मां संतोषी देवी ने पुलिस को बताया था कि 23 दिसंबर को सनिल को उसकी ससुराल से फोन कर बुलाया था। 

उसकी पत्नी साधना पिछले सात माह से फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के संदलपुर मायके में रह रही है। पुलिस ने पत्नी साधना, ससुर संजू कुमार, साले सचिन, नितिन व साढ़ू रवि, रघुराज और आकाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि खर्च के लिए पति पैसे नहीं देता था। इससे वह परेशान हो चुकी थी। जिस कारण उसने अपने जीजा से पति को मारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें