फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Attack: अचानक क्यों बढ़े हार्ट अटैक के मामले, हर उम्र के लोगों की हो रही मौत, चिकित्सकों ने बताई ये वजह

Mon, 30 Jun 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हर उम्र के लोग क्यों अब हार्ट फ्लोयर का शिकार होने लगे हैं?  इन मौतों की आखिर वजह क्या है और इससे कैसे बच सकते हैं। डॉक्टर्स डे पर आईएमए की संगोष्ठी में नौ बिंदुओं पर चिकित्सकों ने व्याख्यान दिए।
 
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं और बुजुर्गाें की बढ़ती बीमारियों पर आईएमए चिंतित है। युवा हार्ट अटैक, मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीज बन रहे हैं। अपनों की बेरुखी से बुजुर्ग अवसादी और तनाव की चपेट में हैं। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में फतेहाबाद रोड स्थित होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने संगोष्ठी कर 9 बिंदुओं पर चिकित्सकों ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मौत का सन्नाटा: एक-एक कर उठीं चार अर्थियां, चीत्कार ने चीरा कलेजा; पूरा गांव रो पड़ा...फिर पुलिस ने दिया कंधा



 
Trending Videos

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेएन टंडन और डॉ. शम्मी कालरा ने कहा कि हड्डी, मधुमेह की दिक्कत बढ़ रही हैं। एकाकी और अनदेखी के कारण मानसिक सेहत भी बिगड़ रही है। डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. करन रावत ने कहा कि आईसीयू में मौत के लिए सेप्सिस बड़ी वजह बन रही है। इसके लिए आईसीयू स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण की जरूरत है। डॉ. हिमांशु यादव और डॉ. पुनीत गुप्ता ने युवाओं की खराब फिटनेस, भोजन से मधुमेह, मोटापा, कोलेस्ट्रोल, उच्च रक्तचाप तेजी से बढ़ रहा है। इससे हार्टअटैक से मौत भी हो रही हैं। डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. नवनीत अग्रवाल ने मुख, स्तन, सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   आगरा में बारिश से बुरा हाल: हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कें तक जलमग्न, घरों-दुकानों में भरा पानी...तस्वीरें


 

अधिकांश मरीज अंतिम स्टेज पर आते हैं। डॉ. रनवीर त्यागी, डॉ. संजय चतुर्वेदी ने ट्रामा मरीजों के इलाज में इमरजेंसी फिजीशियन, सर्जन, आर्थोपैडिशियन, न्यूरोलॉॅजिस्ट के तालमेल पर जोर दिया। डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. स्वाति द्विवेदी और डॉ. सीमा सिंह ने बाल यौन शोषण के बढ़ते मामलों में सामाजिक दृष्टिकोण पर विचार रखे। अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा और निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने सभी का आभार जताया। उद्घाटन वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. संगीत चतुर्वेदी, डॉ. समीर कुमार, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. विद्या शेट्टी, डॉ. दीप्ति माला आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

- घनी आबादी, चौराहों, कारखानों में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाएंगे।
- सीपीआर अभियान को विस्तार देंगे, पुलिस को भी प्रशिक्षित करेंगे।
- स्कूलों में बेड टच-गुड टच के बारे में बताकर जागरूकता बढ़ाएंगे।
- बुजुर्गाें के लिए हेल्प लाइन नंबर के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे।
- युवाओं को तंबाकू-शराब से दूर रहने, नियमित योग-व्यायाम के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें