फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ByPolls Date: यूपी उपचुनाव की तारीख क्यों बदली गईं? डिंपल यादव का आया ये बयान; बोलीं- कुछ तो हो रहा है...

Mon, 04 Nov 2024 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

डिंपल यादव ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कुछ साफ तो नहीं लेकिन ये जरूर कहा कि कुछ तो ऐसा हो रहा है, जिसकी वजह से ये बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख को बदल दिया गया है। इसे लेकर मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कुछ तो ऐसा हो रहा है, जिसकी वजह से ये बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन



डिंपल यादव ने कहा कि सूचना आ रही है कि उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर कर दी गई है। कहीं न कहीं मैं समझती हूं, कोई हलचल मची हुई है। हम लोग अच्छा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी समाजवादी पार्टी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ते हुए अच्छा करने का जो कार्य कर रही है, तो मुझे लगता है कि कुछ न कुछ तालमेल बैठाते हुए ये तारीखें बदली गई हैं। 

    
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा सबसे चालू पार्टी- डिंपल

डिंपल यादव ने कहा कि कोई चालू पार्टी है, तो भाजपा है। क्योंकि ये पार्टी जानती है कि लोगों का ध्यान कैसे भटकाया जाता है और ये ध्यान सिर्फ इसलिए भटकाते हैं, जिससे कि वोट बंटोर सकें। इनको समाज की सेवा करने का, युवाओं को नौकरी देने का और महिलाओं को सुरक्षा देने का इनका कोई इरादा नहीं है। न पहले था और न अब होगा। लेकिन अच्छी बात ये है कि आज सभी समाज के लोग और सभी वर्ग, चाहे हमारे जवान, किसान या माताएं-बहनें हों वे इस बात को जान गए हैं कि ये भारतीय जनता पार्टी भटकाने वाली राजनीति करती है। लोगों को भिड़ाने वाली और भय वाली राजनीति करती है। 

ये भी पढ़ें -   UP: एटा में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, सुबह-सुबह सीने में उठा दर्द...अस्पताल ले जाते समय गई जान


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें