फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर यूपीकोका से क्यों घबरा रहे अखिलेश यादवः केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 24 Dec 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश ने प्रदेश में ईमानदारी से विकास नहीं कराया है। 
विज्ञापन


अब उन्हें भाजपा सरकार का विकास दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीकोका से विपक्ष डर क्यों रहा है। यह सही है कि अखिलेश यादव पर यूपीकोका नहीं लगेगा लेकिन उनके साथ यदि भूमाफिया, खनन माफिया पाया जाएगा तो उसे नहीं बख्शा जाएगा।

शनिवार को आगरा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केशव प्रसाद मौर्र्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को करीब नौ माह हो गए हैं। इन नौ महीनों में सरकार ने गरीब, किसान के लिए बहुत किया है। किसानों का कर्ज माफ किया है।
विज्ञापन

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए काम हो रहा है। योगी सरकार के आते ही अपराधियों में खौफ है। उनसे पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आपके बीच कोई अनबन है? तो केशव मौर्य ने कहा कि यह सनसनीखेज खबर तो हो सकती है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। 

योगी आदित्यनाथ और हमारा एक ही मकसद है कि प्रदेश को नंबर एक बनाना है। यूपीकोका बिल को लेकर चल रहे गतिरोध पर उन्होंने कहा कि यूपीकोका उनके लिए बनाया जा रहा है जो खूंखार अपराधी हैं। भूमाफिया हैं, खनन माफिया हैं, शराब माफिया हैं। 

इसका उपयोग राजनीतिक बदला लेने के लिए नहीं किया जाएगा। समझ में नहीं आ रहा है कि पूर्व सीएम को डर क्यों लग रहा है। विकास के मुद्दे पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की उम्र अब 40 वर्ष हो गई है। उन्हें अब चश्मा पहनना चाहिए। ताकि उन्हें विकास नजर आए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जो विकास किया उसमें ईमानदारी नहीं थी। 

आलू किसानों के लिए बनेगी योजना

आगरा में बर्बाद हो रहे आलू किसान की समस्या के संबंध में सवाल उठने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आलू किसानों के हित के लिए हमने समर्थन मूल्य लागू किया था। 

आगरा में आलू किसान परेशान हैं आलू फेंका जा रहा है। ऐसी स्थिति आगे उत्पन्न न हो, इसके लिए सरकार अपनी ओर से योजना बना रही है। जल्द ही कुछ ऐसा इंतजाम किया जाएगा जिससे आलू किसानों को अपना आलू फेंकना न पड़े।
विज्ञापन

रिवाल्वर लेकर घुसा युवक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। सर्किट हाउस पर उप मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं से मिलना था। वह पार्क में बैठे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनसे बात करने लगे। इसी बीच शैलेंद्र गुलाटी नामक युवक उनके पास तक पहुंच गया। 

उसके पास रिवाल्वर थी। धक्का-मुक्की में किसी पुलिस कर्मी की नजर उस पर पड़ी तो उसे हिरासत में लेकर दूर ले जाया गया। उसका रिवाल्वर कब्जे में ले लिया गया। शैलेंद्र गुलाटी भाजपा का कार्यकर्ता है और पिछले दिनों अपने ऊपर हमले के मामले में उप मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें