मैनपुरी। कस्बा औंछा निवासी एक बर्तन व्यापारी ने शनिवार की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव दुकान में लगे एक कुंडे पर लटका मिला। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। परिजन ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
औंछा क्षेत्र का रहने वाले सतेंद्र गुप्ता का प्रिंस गुप्ता (25) घर के पास ही बर्तन की दुकान किए हुए था। शनिवार की सुबह उसका शव दुकान में छत में लगे पंखे के कुंड़ा में अंगौछा के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रिंस ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। शव को फंदे से उतारने के बाद परिजन घर ले गए। परिजन किसी कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद बर्तन व्यवसायी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। हादसे में युवा व्यवसायी की असमय मौत को लेकर स्थानीय व्यापारी भी शोकग्रस्त हैं।