फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: यात्री को इंतजार करते-करते सुबह से हो गई शाम, 11 घंटे तक देरी से पहुंचीं ट्रेनें

Tue, 16 Jan 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट, फोर्ट स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते-करते यात्री परेशान दिखाई दिए। जिनकी ट्रेन सुबह जल्दी थी, उन्हें इंतजार करते हुए शाम हो गई। योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
 
विज्ञापन
कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : ghazipur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ है। सोमवार को 11 घंटे तक ट्रेनें देरी से चलीं। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रतीक्षालय में जगह नहीं मिलने से लोगों को जमीन पर ही बैठना पड़ा। सर्दी में बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण सोमवार को भी ट्रेनें देरी से आईं। योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 घंटे, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7.27 घंटे, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 घंटे, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस 6.17 घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस 5.50 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं।

आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस 6.30 घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 4.29 घंटे, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 4.19 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-रानी लक्ष्मीबाई झांसी गतिमान एक्सप्रेस 1.05 घंटा, नई दिल्ली-रानी कमलापति स्टेशन शताब्दी एक्सप्रेस 2.06 घंटे, एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सीएसटी राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे, त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस 1.20 घंटे, नांदेड़-अमृत्तसर सचखंड एक्सप्रेस 3.16 घंटे, फिरोजपुर कैंट-मुंबई सीएसटी पंजाब मेल 2.40 घंटे देरी से आगरा पहुंचीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें