फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां दौड़ता था हाथी, वहां खूब खिला कमल

Thu, 16 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
दलितों के दुर्ग में भी हारी बसपा, अब तक जो बसपा के गढ़ थे, वहां भाजपा प्रत्याशियों को मिले बंपर वोट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिन दलित बस्तियों में हाथी निशान पर ही वोट पड़ता रहा था, इस विधान सभा चुनाव में वहां कमल खूब खिला। शहर से लेकर देहात तक के दलित दुर्ग में हाथी हांफ गया। बसपा के गढ़ में जबरदस्त सेंध लगाते हुए भाजपा को रिकार्डतोड़ वोट हासिल हुए। आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी और एत्मादपुर विधानसभा के कुछ शहरी क्षेत्रों की दलित बहुल बस्तियों में भाजपा प्रत्याशी को बसपा से ज्यादा तो कई जगह लगभग बराबर वोट मिले। बसपा के गढ़ में सेंध के कारण ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत का अंतर बढ़ता गया।
विज्ञापन

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में दलित बस्तियों में पहली बार भाजपा ने सेंधमारी की। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी यह लहर बरकरार रही। शहर में देवरी रोड, कोटली बगीची, नंदपुरा, गोपालपुरा, नगला मोहन, नगला छऊआ, जगदीशपुरा, रामनगर, प्रकाश नगर, प्रेम नगर, चक्कीपाट, काजीपाड़ा, सदर भट्टी, सुंदरपाड़ा, नगला अजीता, किशोरपुरा, नगला रामबल, टेढ़ी बगिया, नरायच, नुनिहाई, ट्रांसयमुना कालोनी, नगला देवोजीत, प्रकाश नगर, गढ़ी चांदनी जैसे दलित बहुल क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को बंपर वोट मिले।
छावनी विधानसभा में देवरी रोड को बसपा को गढ़ माना जाता रहा है। यहां बसपा संस्थापक कांशीराम और अध्यक्ष मायावती अधिकांश लोगों से निजी तौर पर परिचित हैं। पंचशील इंटर कालेज के बूथों पर भाजपा प्रत्याशी डा. जीएस धर्मेश को बसपा से 20 वोट ज्यादा मिले तो वहीं पैरामाउंट स्कूल के बूथ पर यह अंतर एक हजार वोट का रहा। सेंट क्वीन मैरी स्कूल, बुंदू कटरा, नगला छऊआ और काजीपाड़ा के मतदान केंद्रों पर भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली। यही हाल दक्षिण विधानसभा का भी रहा। यहां सदर भट्टी जैसे बूथ पर भाजपा लगभग बराबर रही। नाई की मंडी में भाजपा प्रत्याशी को बसपा से ज्यादा वोट मिले तो वहीं नगला मोहन में भी भाजपा आगे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा छावनी
बूथ        भाजपा    बसपा
हालमैन स्कूल, एमजी रोड    690    163
पंचशील स्कूल, देवरी रोड    2739    2719
पैरामाउंट स्कूल, देवरी रोड    1575    512
गीता ज्ञान इं.कालेज, चावली    2332    354
चार रहट, बालूगंज    2101    78
सेंट क्वीन मेरीज स्कूल, बुंदू कटरा    1006    139
नाला काजीपाड़ा    358    222
ईदगाह, नगला छऊआ    539    34


आगरा दक्षिण
बूथ    भाजपा बसपा
रामनगर    2107    3154
अलबतिया    2511    294
सदर भट्टी    1415    1668
नाला मंटोला    1872    778
खातीपाड़ा    3715    1630
नाई की मंडी    1537    310
नगला मोहन    2189    1551
 
आगरा उत्तर
बूथ    भाजपा    बसपा
बोदला    2891    928
जगदीशपुरा    1230    3682
किशोरपुरा    2113    1687    
नगला अजीता    4190    2932
लोहामंडी    2170    1153    
एमसी वीर स्कूल    513    559

एत्मादपुर
क्षेत्र    भाजपा    बसपा
नगला रामबल    739    812
कटरा वजीर खां    2314    895
गढ़ी चांदनी    2508    975
नगला देवोजीत    882    685
नरायच    2640    4215
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें