फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लाल बत्ती’ पाने को दिल्ली में डेरा

Thu, 16 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा मुख्यमंत्री का एलान नहीं पा रही है। इस वजह से मंत्री पद की दौड़ में लगे नेताओं के दिल की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। आगरा के कई नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इनमें विधायक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व ने घोषणा की थी कि 16 मार्च को यूपी के मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया जाएगा लेकिन दिन भर चली गहमागहमी के बाद  मामला शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है। मंत्री पदों पर भी विचार चल रहा है। कई जिलों के विधायक और नेता दिल्ली में मौजूद हैं। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक आगरा से पांचवीं बार विधायक बने जगन प्रसाद गर्ग का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। मथुरा से श्रीकांत शर्मा और टूंडला से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का भी नाम शामिल है। इनके अलावा आगरा से दूसरी बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय दिल्ली में जमे हुए हैं। चौधरी उदयभान सिंह भी किस्मत आजमा रहे हैं तो पहली बार विधायक हुए जितेंद्र वर्मा दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। यही नहीं जिनकी संघ में जड़ें हैं वे संघ के पदाधिकारियों को साध रहे हैं तो पार्टी संगठन में पकड़ रखने वालों ने अपने आकाओं का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली में जबरदस्त लाबिंग चल रही हैं। शनिवार को विधायक दल की बैठक लखनऊ में होगी। सभी विधायकों को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें