फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छोड़ दी अनबन तो मिल गए दोनों के मन

Sat, 23 Dec 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छोड़ दी अनबन तो मिल गए दोनों के मन
विज्ञापन


- परिवार परामर्श केंद्र में कराया गया समझौता



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। 54 दंपतियों के विवादों की सुनवाई करने के बाद तीन दंपतियों को समझौता होने पर केंद्र से ही विदा करा दिया गया। एक मामले में समझौता नहीं होने पर मुकदमा चलाने की संस्तुति की गई।

थाना एलाऊ के मानपुर चांदा निवासी शशिप्रभा की शादी राहुल कुमार निवासी नगला पाल थाना बिछवां के साथ 8 नवंबर 2019 को हुई थी। दोनों एक महीने से अलग रह रहे थे। थाना एलाऊ के सैनपुर निवासी राजमा की शादी अयूब शेख निवासी धमधामा थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद के साथ 21 फरवरी 2022 को हुई थी। विवाद के बाद दोनों दो महीने से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज के सराय प्रयाग निवासी सत्यवती की शादी दिनेशचंद्र निवासी गिहार कॉलोनी भोगांव के साथ 20 साल पहले हुई थी। दंपती के बीच हुए विवाद के बाद दोनों दो महीने से अलग रह रहे थे। पीड़िताओं की शिकायत पर एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए शिकायतों को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। शनिवार को उनके बीच समझौता होने पर केंद्र से ही विदा कर दिया गया। केंद्र प्रभारी मधु यादव, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, आराधना गुप्ता, ममता चौहान, कल्यान सिंह, कुसुम चाहर, ज्योती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें