अनियंत्रित टेंपो पलटा, तीन घायल
मैनपुरी। करहल जाने वाले मार्ग पर शनिवार की सुबह कोहरे के बीच एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। कस्बा करहल निवासी रफीक सुबह शहर से सवारियां लेकर करहल जा रहा था। टेंपो जब मैनपुरी करहल मार्ग पर रोडवेज के वर्कशॉप के पास पहुंचा। तभी कोहरे के बीच टेंपो का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक रफीक और दो यात्री आदेश और भगवान निवासी इटावा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। संवाद