फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने लातें मारीं, सास ने गला दबाया

Sat, 07 Dec 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने लातें मारीं, सास ने गला दबाया
विज्ञापन


- विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालीजन के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के देवपुरा राधा रमण रोड निवासी विवाहिता को कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। वह गर्भवती है। आरोप है कि पति ने पेट में लातें मारीं और सास ने गला दबाया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में देवपुरा राधा रमण रोड निवासी सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 11 मार्च को प्रेम शाक्य उर्फ रोहित के साथ हुई है। शादी के चार दिन बाद ही पति प्रेम, ससुर अशोक कुमार, सास गिरजा देवी, ममिया ससुर सदानंद, मौसिया ससुर अरुण, मौसिया सास रजनी चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगीं। जब पिता की आर्थिक हालत का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो उसको शारीरिक व मानसिक से प्रताड़ित किया जाने लगा। वह अब तीन माह की गर्भवती है लेकिन ससुरालीजन की प्रताड़ना कम नहीं हुई। 5 दिसंबर की शाम ससुरालीजन ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। पति ने उसके पेट में लातें मारीं और सास ने जान से मारने के लिए गला दबाया। बेहोश होने के बाद वहां से चले गए। होश में आने पर धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सीमा देवी की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें