फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद व्यवस्था फेल: 47 में से सिर्फ पांच केंद्र हो सके शुरू, किसान भटकने को मजबूर; जानें देरी की वजह

Wed, 15 Apr 2026 08:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गेहूं खरीद के लिए 47 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते सिर्फ 5 केंद्रों पर ही खरीद हो पा रही है। किसानों को बार-बार लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें फसल भंडारण और नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
गेहूं के ढ़ेर। संवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रशासन की तरफ से गेहूं खरीद के लिए 47 केंद्र बनाए गए हैं। अब तक पांच केंद्रों पर 24 किसानों से 104.55 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। किसानों को गेहूं विक्रय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन केंद्रों प्रभारियों को ई-पॉप मशीन, आईडी और बारदाने की टैगिंग समय पर नहीं हुई। 15 दिन के बाद भी कई केंद्रों पर तकनीकी दिक्कत बनी हुई है। वहां आने वाले किसानों को वापस लौटाया जा रहा है। अकोला के किसान लाखन सिंह ने बताया कि 16 बीघा गेहूं की फसल की थी। आठ दिन पहले रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

मनियां केंद्र पर बिक्री के लिए गए तो मशीन और आईडी में समस्या बताई। अनाज को घर पर भंडारित करना पड़ा है। गढ़ी गूजरा बिचपुरी के किसान मेघ सिंह ने बताया कि 12 दिन पहले पंजीकरण कराया था लेकिन गेहूं नहीं खरीदा गया है। मिढ़ाकुर केंद्र पर सर्वर की दिक्कत बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण अनाज में नमी है। इसलिए सभी केंद्रों पर किसान बिक्री के लिए नहीं आए हैं। पांच केंद्रों पर गेहूं क्रय किया गया है। किसी केंद्र पर कोई दिक्कत है तो उसे जल्द दूर कराया जाएगा। आगे खरीद में तेजी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें