फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम चौक विवाद: ब्राह्मणों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, आज महत्वपूर्ण बैठक; पुलिस हुई अलर्ट

Wed, 15 Apr 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

परशुराम चौक पर हुए विवाद के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है और समाज के लोगों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। बुधवार को बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जबकि नेताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर हंगामा करने वाले अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष कटारा ने कहा कि जिन बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए संविधान बनाया, उनकी जयंती पर समाज को तोड़ने की कोशिश किया जाना शर्मनाक है। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई व सभी दोषियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वाले असल में समाज के दुश्मन हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मांग की कि घटना का संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें तत्काल जेल भेजें।

कार्रवाई करे पुलिस
वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम चौक पर असमाजिक तत्वों ने जूते-चप्पल पहनकर नीला झंडा फहराया। ये हरकत असभ्यता का प्रतीक है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। वे सिर्फ ब्राह्मण समाज के ही नहीं, हर वर्ग के लिए पूजनीय हैं। इस मामले में पुलिस, प्रशासन, मुख्यमंत्री को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

आज बैठक करेंगे ब्राह्मण समाज के लोग
पुलिस ने कार्रवाई के लिए ब्राह्मण समाज को 48 घंटे का समय दिया है। शहरभर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पूरे मामले में आगामी रणनीति के लिए बुधवार को दोपहर 11:00 बजे बैठक बुलाई है। इसके बाद आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पार्षद गौरव शर्मा, मुकेश पालीवाल, नरेश दीक्षित, पार्षद सुषमा जैन, परशुराम चौक समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, सुनील पाराशर, मुकेश, सुधीर शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, सपा नेता राहुल चतुर्वेदी, सपा नेता अनिल रावत, पार्षद नितेश भारद्वाज, राधा शर्मा, मोहनी शर्मा, ममता शर्मा, ब्राह्मण नेता संजय शर्मा, पंडित कैलाश नारायण मिश्रा, पवन समाधिया आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें