फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क वितरण में प्रति यूनिट मिलेगा पांच किलो गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना काल से शुरू हुए निशुल्क राशन वितरण में इस बार शासन ने बदलाव कर दिया है। इस बार द्वितीय चक्र में मिलने वाले राशन में चावल के स्थान पर प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं और प्रति कार्ड एक किलो चना मिलेगा। सर्दी को देखते हुए शासन ने ये निर्णय लिया है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी डीलरों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

किसी को भी राशन की कमी न हो इसके लिए कोरोना काल में दो बार राशन का वितरण कराया जा रहा है। इसमें प्रथम वितरण माह की पांच तारीख से 20 तारीख तक और द्वितीय चक्र 21 तारीख से 30 तक चल रहा है।
प्रथम चरण में जहां पूर्व के अनुसार ही राशन मिल रहा है तो वहीं द्वितीय चरण में सभी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल और प्रति कार्ड एक किलो चना दिया जा रहा है। नवंबर में होने वाले द्वितीय चक्र के वितरण में इस बार शासन ने बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

इस बाद पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड पर द्वितीय चक्र में प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं और प्रति कार्ड एक किलो चना निशुल्क मिलेगा। सर्दी को देखते हुए शासन ने इस वितरण में चावल के स्थान पर गेहूं के वितरण का निर्णय लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में सभी राशन डीलरों को आदेश जारी कर दिया है।
नवंबर के द्वितीय राशन वितरण में चावल के स्थान पर पांच किलो प्रति यूनिट गेहूं और प्रति कार्ड एक किलो चना मिलेगा। ये वितरण पूरी तरह निशुल्क होगा। सभी कार्डधारक 21 नवंबर के बाद अपने डीलर से राशन प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

-यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें