बाह के बिजौली निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहन प्रियंका की शादी वर्ष 2021 में सिद्धार्थनगर के निवासी अभिपाल से हुई थी। अभिपाल निजी कंपनी में काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहन से ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पति और सास-ससुर उत्पीड़न करते थे। विरोध पर मारपीट की जाती थी।
ये भी पढ़ें - UP: ताजमहल के बाहर बेखौफ चोर, पर्यटकों की कारों के शीशे तोड़े; बैग और मोबाइल कर ले गए चोरी
उत्पीड़न के कारण कई बार बहन ससुराल से मायके आ गई। गृहस्थी बचाने के लिए कई बार समाज की पंचायत के बाद बहन को ससुराल भेजा गया। कुछ दिनों से उत्पीड़न फिर से बढ़ गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे बहन ने अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मायके वालों को मोबाइल से बनाया हुआ वीडियो भेजा। वीडियो में वह फंदा तैयार कर खड़ी थी। पति और सास-ससुर के उत्पीड़न से तंग आकर जान देने की बात कह रही थी। पति अभिपाल ने उन्हें और परिजन को सूचना दी।
ये भी पढ़ें - UP: किताबों से दूर होती नई पीढ़ी, खाली पड़े हैं पुस्तकालय; सीएम योगी ने जताई ये चिंता
पड़ोसियों को बुलाया। तब तक बहन फंदे पर लटक चुकी थी। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग कमरे में पहुंचे और फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार शाम को प्रियंका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि परिजन की तहरीर पर आरोपी पति और सास-ससुर पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो समेत अन्य साक्ष्य को केस डायरी में शामिल किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - दुस्साहस: चलती ट्रेन से भाई को फेंका, बहन के साथ की मारपीट; खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे दोनों
मैं बिल्कुल जीना नहीं चाहती, यह मेरा आखिरी दिन...
अब मैं बिल्कुल नहीं जी सकती। आज के बाद मैं बिल्कुल नहीं बचूंगी। यह मेरा आखिरी दिन है। मुझे नहीं पता कि मेरे बाद मेरे बच्चों का क्या होगा। मुझे शादी करके इस घर में लेकर आए, यह लोग ऐसे समझते हैं कि जैसे पता नहीं कौन से कीड़े-मकौड़े को उठा लाए हैं। मैं अपने पति और सास-ससुर के चलते फांसी लगा रही हूं। मैं चाहती हूं मेरी मौत को इन्साफ मिले। फंदा लगाने से पहले बनाए इस वीडियो को देखकर प्रियंका के परिजन सकते में आ गए। प्रियंका को बचाने के लिए दौड़े मगर तब तक देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें - Baby Health: शिशु बार-बार रोता है या चुप नहीं होता, हर बार भूख नहीं होती वजह, डॉक्टर ने बताईं ये आम गलतियां